प्रवासी मजदूर की गोवा में मौत, जताया शोक
कटिहार, मई 17 -- सालमारी, एक संवाददाता रोजगार की तलाश में प्रदेश गये प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत भौनगर के वार्ड चार मेहदीपुर निवासी महेश शर्मा 54 वर्ष की मृत्यु गोवा में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान टकराने से हुई है। मृतक कुछ दिन पहले ही रोजगार के लिए गोवा गया था। वह अपने परिवार का एक मात्र सहारा था। प्रदेश में कमा कर घर का खर्च चलाता था। इस घटना पर पत्नी दो बेटा, दो बेटी का रो रो कर बुरा हाल है।
पत्नी का बयान पत्नी ने बताया की उसकी कमाई से घर का खर्च वहीं चलाता था। अब घर परिवार का खर्च कौन उठायेगा। घटना की सूचना पर मुखिया सत्यनारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष सनोवर आलम ने शोकाकुल परिवार से मिल कर इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाते हुए बिहार सरकार से आपदा फंड से दस लाख की सहायता राशि देने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.