प्रवासी मजदूर का शव हैदराबाद से हरला पहुंचा
गिरडीह, अप्रैल 13 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के हरला निवासी प्रवासी मजदूर बिगेंद्र राजवंशी पिता लखन राजवंशी का शव रविवार की सुबह हैदराबाद से हरला पहुंचा। शव पहुंचते ही स्वजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया और पूरे गांव मातम पसर गया। सूचना के बाद पहुंचें जिप सदस्य पवन, समाजसेवी रंजीत राम, मेवालाल ने स्वजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार उक्त प्रवासी मजदूर हैदराबाद में बाथरूम में नहाने के दौरान अचानक फिसल कर गिर गया। घटना में उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी। जिसके बाद गंभीर अवस्था में ही हैदराबाद के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.