गिरडीह, सितम्बर 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। रोशनाटुंडा पंचायत के चपरखो गांव निवासी प्रवासी मजदूर बिलो सिंह 43 का शव गुरुवार को मुम्बई से उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों के क्रंदन से वहां पहुंचे ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी मुनिया देवी, पुत्र दामोदर सिंह, बबलू सिंह एवं पुत्री अनीता कुमारी को छोड़ गए हैं। शव आने की सूचना पर विधायक जयराम महतो ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिल ढांढस बंधाया। साथ ही दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने मौके से कंपनी प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर मुआवजा एवं अन्य आवश्यक सहायता को लेकर चर्चा की। बाद में शव का अंतिम संस्कार चपरखो श्मशान घाट में ...