बगहा, मार्च 5 -- मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि मैनाटाड़ गांव निवासी झोझा मांझी के पुत्र रामभरोस मांझी का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। चार दिन पहले तमिलनाडु के टेडीकौल जिले के बैलूर के पेपर मिल में मजदूरी करने गये रामभरोस की मौत हो गयी थी। केमिकल भरा खोलने के दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गया था।इलाज के लिए ले जाते समय ही उसकी मौत हो गयी थी।होली से एक दिन पूर्व शव पैतृक गांव आते ही परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।मृतक के पिता झोझा मांझी,पत्नी सुखिया देवी, पुत्र मुन्ना मांझी,बेटी सोनमती कुमारी, मानमती कुमारी सहित घरवालों का रोते रोते बुरा हाल था।पुत्र मुन्ना मांझी ने बताया कि उनके पिता ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे।पिता के नहीं रहने से घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।उधर मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया हरेन्द्र प्रसाद,सोनेलाल य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.