गिरडीह, मई 13 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के चोंगाखार पंचायत अंतर्गत गुरहा में मंगलवार को प्रवासी मजदूर सचिन वर्मा का शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव इकठ्ठा हो गया। इसी दौरान प्रवासी मजदूर की पत्नी मुद्रिका देवी अपने मायके से ससुराल पहुंची और शव को श्मशान ले जाने से ग्रामीणों को मना करने लगी। कहा कि पहले मेरे हिस्से की जमीन मेरे नाम करो उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस पर गांव की महिलाओं ने उसे काफी समझाया कि अब जमीन तो तुम्हारा ही है परंतु वह जमीन अपने नाम करने की जिद्द पर अड़ी रही। अंत में महिलाओं के सहयोग से उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले गए। यह भी पढ़ें- राजेश साव हत्या मामले में पत्नी ने एसपी से मिलकर सात लोगों पर हत्या करने का लगाया आरोप ज्ञात हो कि शनिवार रात...