हरदोई, जून 24 -- हरदोई। शहर के युवा अधिवक्ता एवं शोधार्थी डॉ. फैजी खान को ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर से कानून विषय में पीएचडी की उपाधि दी गई है। उनका शोध कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों के मानवाधिकारों पर केंद्रित रहा। शोध विषय 'ह्यूमन राइट्स वायलेशन्स ऑफ माइग्रेंट वर्कर्स ड्यूरिंग कोविड-19 पैंडेमिक : एन एनालिसिस' में उन्होंने हरदोई के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक सर्वे कर प्रवासी मजदूरों की समस्याओं का अध्ययन किया। शोध में महामारी के दौरान रोजगार, भोजन, आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का वश्लिेषण किया गया है। डॉ. फैजी खान की इस उपलब्धि पर शक्षिाविदों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...