बिजनौर, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के अवसर पर प्रवासी भारतीयों के साथ विशेष निवेश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। स्योहारा से जुड़े शिक्षाविद एवं उद्योगपति अमित चौहान की प्रमुख भूमिका रही। लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधक अनुराग चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में उनके बड़े भाई एवं लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेज स्योहारा के चेयरमैन अमित चौहान तथा सिंगापुर स्थित संस्था 'संस्कार' ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों से जोड़ना तथा राज्य में उद्योग, अवसंरचना, शिक्षा और उद्यम विकास की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की नई औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण और सरकार द्वारा उ...