देहरादून, अप्रैल 7 -- चुनाव आयोग ने उत्तराखंड के उन परिवारों को बड़ी राहत दी है, जिनके बच्चे शिक्षा या रोजगार के लिए दूसरे राज्य या विदेशों में रह रहे हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में ऐसे बच्चों की अनुपस्थिति अब उनके नाम कटने का कारण नहीं बनेगी। आयोग ने नई व्यवस्था दी है कि अब ऐसे बच्चों की जगह अभिभावक गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करके जमा कर सकेंगे। पहाड़ के अभिभावकों को यह चिंता सता रही थी कि घर में बच्चों की गैरमौजूदगी में एसआईआर फॉर्म पर हस्ताक्षर कौन करेगा और क्या इस वजह से वोट कट जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना में गलत जानकारी देने पर जुर्माना, पति का नाम बताना जरूरी नहीं अब मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि ताजा नियमों के तहत अभिभावकों के हस्ताक्षर भी मान्य होंगे। फॉर्म भरकर बच्चे के साथ रिश्ता दर्ज करना होगा औ...