औरैया, मार्च 16 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पसैया में सोमवार को प्रवासी पक्षी को पकड़कर मारकर खाने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि गांव में एक व्यक्ति ने प्रवासी पक्षी पकड़कर उसे मारकर खा लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, लेकिन तब तक संबंधित व्यक्ति घर बंद कर जा चुका था। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस मामले की फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.