बांका, फरवरी 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के ओढ़नी डैम और चन्दन डैम इस वर्ष एक बार फिर प्रवासी पक्षियों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर कर सामने आया है। गुरुवार को बिहार के कोरडीनेटर सह जन्तु विज्ञान विभाग, भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के प्रोफेसर डा डी एन चौधरी के दल के द्वारा एशियन जल पक्षी गणना 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान पूरी टीम ने जिले के ओढ़नी और चांदन डैम में देश-विदेश से आने वाले दर्जनों प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति देख कर दंग रह गए। यह गणना न केवल पक्षी प्रेमियों बल्कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए भी उत्साहजनक रही। हालांकि इनके विविधता में कुछ गिरावट देखी गई, जहाँ स्थानीय पक्षी छोटी शिल्ही, जो पिछले वर्ष सैकड़ों की संख्या में यहां दिखाई देते थे, इसवर्ष इनकी उपस्थिति यहां ने के बराबर थी। जबकि...