बरेली, अगस्त 11 -- बरेली। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से प्रवासन विवरण सर्वेक्षण अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण और कृषि आधारित परिवारों की परिसंपत्ति स्थिति आकलन सर्वेक्षण के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर 12 से 14 अगस्त तक बरेली के होटल अर्बन होटल, प्रियदर्शिनी नगर में होगा। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार इन सर्वेक्षणों से सरकार को नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी आंकड़े उपलब्ध होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...