प्रवासन विवरण सर्वेक्षण पर दिया प्रशिक्षण
बरेली, जून 10 -- राष्ट्रीय सांख्यिकी क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली की ओर से एनएसएस के 81वें दौर में 'प्रवासन विवरण सर्वेक्षण' पर चार दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन प्रवासन विषय पर बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं सीतापुर से आए सर्वे प्रगणकों को सर्वेक्षण की अभिकल्पनाओं एवं अवधारणाओं पर प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक अश्वनी कनौजिया, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह, सहायक निदेशक मुरादाबाद मोहम्मद यहया, सहायक निदेशक सीतापुर अवन्तिका निषाद, सहायक निदेशक, सहारनपुर जान्हवी पटेल व सहायक निदेशक, बरेली राम दयाल ने दीप प्रज्ज्वलन से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.