बरेली, जून 8 -- बरेली। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से प्रवासन विवरण सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण तथा कृषि आधारित परिवारों के परिस्थिति आकलन सर्वेक्षण के लिए चार दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 9 से 12 जून तक पीलीभीत बाईपास स्थित होटल कंट्री ग्रीन में आयोजित होगा। प्रशिक्षण में सर्वेक्षण से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आंकड़ा संकलन की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षणों के लिए चार दिन का प्रशिक्षण शिविर आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...