औरैया, दिसम्बर 16 -- औरैया, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रवर्तन कार्यों के जरिए राजस्व वसूली के मामले में औरैया जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 1 अप्रैल 2025 से 30 नवंबर 2025 तक किए गए प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा में यह उपलब्धि सामने आई है। चालान पोर्टल से यह आंकड़े प्राप्त हुए हैं। एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन नानक चंद शर्मा के नेतृत्व में जनपद औरैया को 252 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 275 लाख का राजस्व जमा कराया गया। यह निर्धारित लक्ष्य का लगभग 109 प्रतिशत है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते औरैया प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। राज्य स्तरीय सूची में दूसरे स्थान पर उरई प्रथम रहा, जिसने 104 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया, जबकि उरई द्वितीय ने 103 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.