बांदा, अप्रैल 8 -- बाबा। बाबूलाल चौराहे में बिजली विभाग के बगल से प्रवर्तन दल (बिजली थाना) संचालित हो रहा है। यह भवन करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। इसकी ईंटे तक खराब हो गई हैं। दीवारों में बड़ी दरारे हैं। जरा सी बारिश हुई तो पानी बाहर जाने के बजाए कमरों में टपकता है। बिजली थाना में पांच लोगों का स्टाफ तैनात है। बिजली चोरी में पकड़े जाने के बाद पूरे दिन यहां महिला व पुरुष फरियादी आते हैं। मजबूरी में अपने काम के लिए फरियादी अंदर घुसते तो हैं, पर उनकी जान सांसत में रहती है। वहीं डर के मारे प्रवर्तन दल प्रभारी व उनका स्टाफ ज्यादातर फील्ड में ही रहता है प्रवर्तनदल प्रभारी ने बताया कि इस भवन में विवाद चल रहा है। इसलिए मेंटीनेंस पर रोक लगी है। यदि दूसरी जगह थाना बनवाते हैं तो जमीन पर अवैध कब्जे का डर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...