प्रवर्तन की कार्रवाई में नौ वाहनों पर 1.59 लाख जुर्माना
सुल्तानपुर, मार्च 18 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे में बुधवार को प्रवर्तन दल की टीम ने स्कूल वाहनों की जांच कर कार्रवाई की। जांच के दौरान नौ वाहन कार्रवाई की जद में आए। इन वाहनों पर यात्रीकर अधिकारी ने 1.59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान ओवरलोड व नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 स्कूल वाहन, 3 पिकअप और 1 ट्रक को सीज किया गया। वहीं 3 स्कूल वाहनों का चालान भी किया गया। विभाग की तरफ से की गई इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा है। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए दोस्तपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि ओवरलोडिंग व फिटनेस मानकों की अनदेखी सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.