पूर्णिया, फरवरी 2 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न सत्संग आश्रमों में महर्षि मेंही सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चक पंचायत स्थित महतो टोला सत्संग आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर महर्षि मेंही के शिष्य संत धीरज ने सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महर्षि मेंही के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने रामचरितमानस के बालकांड के प्रसंगों के माध्यम से गुरु की महिमा का वर्णन किया। संत धीरज ने कहा कि गुरु ही वह माध्यम हैं जो मनुष्य को परमात्मा से जोड़ते हैं। बिना गुरु के जीवन रूपी भवसागर को पार करना कठिन है। प्रवचन के दौरान उन्होंने बताया कि संतों ने सदैव मानवता को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने और आत्मिक आनंद प्राप्त करने की सीख दी है। गुरु का सानिध्य जीवन में सही दिशा देता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.