पलामू, मार्च 22 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में सनातन एकता संघ के सौजन्य से आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन शनिवार की शाम बिहार के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ललन राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यवस्थापक रॉबर्ट गुप्ता ने समिति के सदस्यों के साथ विधायक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि प्रवचन सुनने से आत्मबल बढ़ता है और शांति मिलती है। प्रवचनकर्ता श्री कृष्णानंद महाराज जी के प्रवचन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में अखिलेश मेहता, विजय प्रजापति, हरिद्वार प्रसाद,‌ बृजनंदन साव, दारा सिंह, पंकज पासवान, मनोज कुमार, प्रियांशु जायसवाल आदि सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...