गिरडीह, मार्च 2 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत पालगंज में आयोजित हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस कथा महोत्सव के पांचवें दिन गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ नूतन प्रतिमा को प्रतिष्ठित की गई। इस दौरान कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। पूजा-आराधना व प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि पालगंज में भव्य हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस कथा महोत्सव का आयोजन किया गया है। विद्वान आचार्य धर्म गुरु के निर्देशन में धार्मिक विधियां व पूजा आराधना का दौर चल रहा है। कार्यक्रम के पांचवें दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की आकर्षक नूतन प्रतिमा धार्मिक विधि विधान से प्रतिष्ठित की गई। इस दौरान रविवार को विशेष पूजा आराधना व धार्मिक क्रियाएं पूरी की गई। दैनिक पूजा प्रक्षाल, परायण व महाआरती के बाद प्रवचन सभा ...