समस्तीपुर, मार्च 25 -- विभूतिपुर। सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण में मां काली पूजा समिति द्वारा आयोजित राम कथा में कथा वाचिका राधे कृपा साक्षी जी ने अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वही दूसरी ओर प्रखंड के शाहपुर में आयोजित श्री हनुमान महायज्ञ में राम कथा करते हुए कथावाचिका रजनिश्चरी मिश्रा ने कहा कि राम कथा सभी के लिए उपयोगी है। इसके श्रवण से संस्कार की वृद्धि होती है और पारिवारिक जीवन शांति से व्यतीत होता है। उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से श्रोता भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। दोनों ही स्थानों पर श्रद्धालु भक्तजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...