कानपुर, मई 12 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश में पहली बार कानपुर महानगर में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन 'नए दृष्टिकोण' पर आधारित छह दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन 19 मई से 24 मई तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में करेगा। प्रतिदिन सुबह 06 बजे से 08 बजे तक चलने वाले इस शिविर में स्वास्थ्य, जीवनशैली और मानसिक संतुलन से जुड़े अनेक व्यावहारिक प्रयोग कराए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में ललित अग्रवाल, अनूप चंद जैन, सुरेश जैन, मुकेश जैन आदि ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को प्रवचन के बजाय प्रयोग के माध्यम से सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक नींद का महत्व समझाना है। फाउंडेशन अब तक देश-विदेश में 10 हजार शिविर आयोजित कर चुका है। यह शिविर पूर्णत: गैर-व्यावसायिक है और इसमें किसी भी धर्म, संप्रदाय, जाति या वर्ग का व्यक्ति भाग ले सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...