बोकारो, जनवरी 26 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित सात दिवसीय महायज्ञ एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण को लेकर तीसरे दिन शनिवार को भी काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुजन पहुंचे। वहीं गंगा आरती गंगा वैदिक मंत्र उच्चारण से काशी विश्वनाथ के आचार्य रामफल महाराज और उनके साथ आए विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा किया जा रहा है। जबकि संध्या में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन वृंदावन से आए राधा बिहारी शरण महाराज के मुख से किया जा रहा है। एसडीओ मुकेश मछुवा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती एवं श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन का एसडीओ की पत्नी नीतू देवी सहित मुखिया नीलम श्रीवास्तव व संजू जैन, बनारस से आई मां दीपा व वृंदावन से आई प्रिया किशोरी के द्वारा प्रारंभ किया गया। प्रवचनकर्ता राधा बिहारी शरण महाराज के द्वारा कथा से संपूर्ण तेनुघाट त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.