सहरसा, फरवरी 27 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड के ईटहरी गांव में गुरुवार को दो दिवसीय सहरसा जिला संतमत सत्संग का 62वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। अधिवेशन में अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों से हजारों की संख्या में सत्संग प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन स्थल पर विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भागलपुर स्थित महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट से पधारे आचार्य भगीरथ महाराज, प्रमोदानंद महाराज एवं सत्यप्रकाश महाराज के प्रवचन आरंभ होते ही पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। महाराजों ने अपने ओजस्वी उद्बोधनों में मानव जीवन के उद्देश्य, भक्ति, सदाचार तथा समाज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.