हल्द्वानी, जुलाई 12 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड विषेश अधीनस्थ शिक्षाा प्रवक्ता संवर्ग की जीव विज्ञान की परीक्षा आठ केन्द्रों में रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 9 से 12 एवं 2 से पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए शहर में श्री गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, खालासा गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़, डॉन बास्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, नगर निगम इंटर कॉलेज, इंद्रा एकेडमी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। एडीएम सौरभ असवाल ने बताया की परीक्षा के लिए 3,378 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,194 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 1,184 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...