प्रवक्ता व एलटी ग्रेड परीक्षा में 3332 अभ्यर्थी अनुपस्थित
मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता की प्रारंभिक परीक्षा और एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा रविवार को हुई। जिले में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे। परीक्षा में कुल पंजीकृत 4,694 अभ्यर्थियों में से मात्र 1,362 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 3,332 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति के चलते केंद्रों पर सीटे खाली रही। राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता और एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के पुख्ता इंतजामों के कारण यह परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुई। यह भी पढ़ें- आठ केंद्रों पर मात्र 36.73 फीसदी ने दी प्रवक्ता परीक्षा, 1900...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.