प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य की डिग्री पाने वालों को अवसर नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। इस संबंध में संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति का पत्र मिलने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। यदि शासन स्तर से योग्यता संबंधी शब्दावली में संशोधन को मंजूरी मिलती है तो पोर्टल पर भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। चयन आयोग के विज्ञापन में जो अर्हता अंकित है उसके अनुसार, अभ्यर्थी को किसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि और बीएड होना चाहिए। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता से छूट के लिए आगे आए 3 राज्यों के शिक्षक, उठाया यह कदम इसमें समकक्ष योग्यता का उल्लेख नही...