प्रवक्ता भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा की पांच और 12 जुलाई को
हरिद्वार, जून 12 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) सेवा परीक्षा-2025 के अंतर्गत गणित और जीव विज्ञान विषय की मुख्य लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के अनुसार गणित विषय की परीक्षा 5 जुलाई 2026 तथा जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 12 जुलाई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों विषयों की मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी। गणित विषय के अभ्यर्थी 20 जून 2026 से तथा जीव विज्ञान विषय के अभ्यर्थी 27 जून 2026 से अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा की पांच और 12 जुलाई को
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.