प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के सवालों ने अभ्यर्थियों के उड़ाए पसीने
मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता महिला पुरुष प्रारंभिक परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई। डीएम, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा भी केंद्रों पर भ्रमण किया गया। इस परीक्षा केंद्र के लिए जिले में बनाए गए चार परीक्षा केंद्रों पर 1688 परीक्षार्थियों को बुलावा भेजा गया। लेकिन 431 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने से पहले ही मैदान छोड़ दिया। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। रविवार को परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई जो 11:30 बजे तक चली। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद साहा, एडीएम श्यामलता आनंद, एसपी सिटी अरुण कुमार, एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी आदि अधिकारियों ने परीक्षा शुरू होते ही केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.