प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की तारीख बदलने की मांग
हल्द्वानी, जुलाई 6 -- हल्द्वानी। इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें युवाओं ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई को बायोलॉजी, 18 जुलाई को पॉलिटिकल साइंस और 26 जुलाई को अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं होनी हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि जुलाई का महीना उत्तराखंड में मानसून का चरम समय होता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश, भूस्खलन और रास्ते बंद होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों से परीक्षा देने के लिए हल्द्वानी या हरिद्वार पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा होगा। इसलिए परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में उदय सिंह, नीतू, नरेन्द्र कुमार आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.