प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आज, आठ परीक्षा केंद्रों धारा 163 लागू
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) परीक्षा-2025 के तहत शनिवार को नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए हल्द्वानी और लालकुआं तहसील क्षेत्र के आठ परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू रहेगी।एसडीएम मोनिका ने बताया कि इस अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, सार्वजनिक सभा करने, हथियार, लाठी-डंडा, ध्वनि विस्तारक यंत्र और डीजे के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश, अफवाह फैलाने व परीक्षा संबंधी पर्चे या अन्य सामग्री के वितरण पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों से 300 मीटर की परिधि में स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.