प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती 2025 के दो विषयों मनोविज्ञान तथा अपराध विज्ञान और दंडशास्त्र की प्रारंभिक परीक्षा 17 जून को क्रमश: प्रथम सत्र (9:30 से 11:30 बजे) और द्वितीय सत्र (2:30 से 4:30 बजे) लखनऊ स्थित आयोग परीक्षा भवन के भूमितल में आयोजित की जाएगी। आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र सोमवार को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...