प्रयागराज, जून 17 -- राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती 2025 में सम्मिलित प्रवक्ता (कारागार प्रशासन) से संबंधित दो विषयों मनोविज्ञान तथा अपराध विज्ञान और दंडशास्त्र की प्रारंभिक परीक्षा बुधवार को लखनऊ में कराई गई। सुबह 9:30 से 11:30 बजे के प्रथम सत्र में मनोविज्ञान विषय में पंजीकृत 868 अभ्यर्थियों में से कुल उपस्थिति लगभग 27.42 प्रतिशत रही। दोपहर 2:30 से 04:30 बजे के द्वितीय सत्र में अपराध विज्ञान और दंडशास्त्र विषय में पंजीकृत 510 अभ्यर्थियों में से तकरीबन 33.33 प्रतिशत उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...