हरदोई, जून 11 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। इसमें तैयारियों का जायजा लिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सवोच्य प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता तथा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त पुलिस बल तथा सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। यह भी पढ़ें- 14 जून को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, नौ केंद्...