प्रवक्ता पॉलीटेक्निक की परीक्षा में 26 पदों पर 67 सफल
प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 सितंबर 2021 को जारी प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता (व्याख्याता) पॉलीटेक्निक चार विषयों के 26 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। प्रवक्ता टेक्सटाइल केमिस्ट्री के तीन, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के छह, पेंट टेक्नालॉजी के 11 तथा लेदर टेक्नालॉजी के छह पदों पर चयन के लिए 26 नवंबर 2025 को परीक्षा आयोजित हुई थी। चारों विषयों में कुल 228 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे एवं 26 पदों के सापेक्ष कुल 67 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यक्रम की सूचना अलग से जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता पॉलिटेक्निक की परीक्षा में 26 पदों पर 67 सफल प्रश्नगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.