प्रवक्ता परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर आज, यातायात डायवर्जन लागू
अंबेडकर नगर, जून 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित है। परीक्षा में कुल 4224 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए रविवार को जिले में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। यातायात उपनिरीक्षक जय बहादुर यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुबह 6:30 बजे से रात नौ बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी के अनुसार आजमगढ़ और बसखारी की ओर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतारिया बाईपास, गौहन्ना चौराहा, पहितीपुर श्रवण क्षेत्र और अन्नावा मार्ग से भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता परीक्षा आज, नौ केंद्रों पर 2,782 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अयोध्या से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.