फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।राजकीय इंटर कालेज के प्रवक्ता पद के लिए 14 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जनपद में 14 केंद्र बना दिये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने परीक्षाओं को सकुशल कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिये हैं। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले आवश्यक सुविधाओं की जांच पड़ताल करना सुनिश्चित करेंगे। शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज, रस्तोगी इंटर कालेज, कनौडिया बालिका कालेज, महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद, एमआईसी फतेहगढ़, एनएकेपी इंटर कालेज, जीआईसी इस्माइलगंज सानी, जीआईसी फतेहगढ़, रामानंद बालिका कालेज, पालीटेक्निक कालेज, जीजीआईसी फतेहगढ़, बद्रीविशाल डिग्री कालेज, एनएकेपी पीजी कालेज और डीएन कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 14 जून को होगी सभी केंद्...