प्रवक्ता परीक्षा की तिथियां बदलने की मांग
अल्मोड़ा, मई 1 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। यूकेपीएससी प्रवक्ता परीक्षा की तिथियों के पुनर्निर्धारण की मांग उठने लगी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रवक्ता परीक्षा नौ और दस मई को निर्धारित की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से भी प्रवक्ता परीक्षा की तिथि यही निर्धारित है। दोनों परीक्षाएं एक साथ होने से अभ्यर्थी तनाव में हैं। ऐसी परिस्थिति में उनके लिए परीक्षा में शामिल होना कठिन हो रहा है। उन्होंने परीक्षा को एक माह आगे बढ़ाने की अपील की है। मांग करने वालों में विमल सती, सूरज कुमार आदि हैं। यह भी पढ़ें- डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं टलीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.