प्रवक्ता परीक्षा : कठिन प्रश्न पत्र ने परखा अभ्यर्थियों का ज्ञान
मुरादाबाद, मई 9 -- प्रवक्ता परीक्षा के कठिन प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों का खूब ज्ञान परखा। जीव विज्ञान में दो घंटे के पेपर में 125 प्रश्न हल करने में अभ्यर्थियों को मुश्किल हुई। अभ्यर्थियों ने पेपर को बहुत लंबा बताया। कहा कि अधिकांश प्रश्न समय लेने वाले रहे। इससे पेपर को पूरा हल करने में समय कम रहा। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पेपर को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। अभ्यर्थी केंद्रों पर एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे। जांच और निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा 14 और दूसरी पाली की परीक्षा 18 केंद्रों पर आयोजित हुई। दोनों पालियों में 13699 का पंजीकरण रहा। जिसमें 8202 अनुपस्थित और 5497 उपस्थित रहे। दूसरा पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.