प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा की तिथि नजदीक होने पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में शुक्रवार को ज्ञापन देकर प्रवक्ता जीआईसी की परीक्षा कम से कम दस दिन आगे बढ़ाने की मांग की है ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर एवं पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके। प्रवक्ता जीआईसी की परीक्षा सात जून को जबकि टीजीटी की परीक्षा तीन और चार जून को होनी है। प्रतियोगी छात्र दिनेश यादव, सुनील कुमार, पीएस परिहार, सर्वेश पांडेय, संजय यादव और महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि इन दोनों महत्वपूर्ण परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय न होने के कारण अभ्यर्थियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दोनों परीक्षाएं अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.