प्रयागराज, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन भरे गए फार्मसेट (आवेदन-पत्र) एवं अधिमान्यता प्रपत्र को प्रिंट करके उसके साथ सभी संलग्नकों (प्रत्येक वर्ष की अंकतालिकाओं, उपाधियों तथा अन्य सभी दावों से संबंधित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां) सहित लिफाफे में भरकर 19 अगस्त की शाम पांच बजे तक आयोग को पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर जमा कराना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि वे पद के लिए विज्ञापित अनिवार्य अर्हताएं रखते हैं तथा इन अर्हताओं के समर्थन में उन्होंने सभी आवश्यक अभिलेख मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर दी है अन्यथा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। य...