नई दिल्ली, अगस्त 18 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला पार्टी से इस्तीफा देकर चर्चा में आ गए हैं। अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफे की वजह भी साफ कर दी है। एक इंटरव्यू में शहजाद पूनावाला ने कहा है कि पार्टियों के प्रवक्ता को सैलरी नहीं मिलती और यह एक स्वैच्छिक पद होता है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे अपने फैसले पर कायम हैं और इसे बदलेंगे नहीं। बता दें कि इससे पहले शहजाद पूनावाला ने सोमवार को पार्टी को बताया था कि उन्होंने 30 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। न्यूज 24 के साथ एक इंटरव्यू में शहजाद पूनावाला ने बताया कि वे साल 2024 से ही पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे थे। उन्होंने काम और राजनीति के बीच संतुलन बनाने के दौरान पैदा हुई आर्थिक परिस्थितियों को संभालने के लिए वापस पु...