प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के तहत विज्ञापित पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता (व्याख्याता) के 59 पदों पर साक्षात्कार चार से छह मई तक होंगे। उप सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार व्याख्याता फार्मेसी के 22 और व्याख्याता टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी 36 पदों के लिए साक्षात्कार चार से छह मई तक जबकि व्याख्याता आर्किटेक्चर के एक पद का साक्षात्कार पांच मई को होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...