प्रयागराज, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत पॉलीटेक्निक में व्याख्याता (प्रवक्ता)-केमिकल रबर एंड प्लास्टिक के एक पद, टेक्सटाइल डिजाइन के पांच, टेक्सटाइल डिजाइन प्रिटिंग के आठ पदों तथा कारपेट टेक्नोलॉजी के 12 पदों पर चयन के लिए 26 नवंबर 2025 को आयोजित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। चारों विषयों के कुल 26 पदों के लिए 156 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 33 को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। कुछ श्रेणियों में न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए है। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता पॉलीटेक्निक की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी यह भी पढ़ें- UPTET 2026: आयोग की बैठक आज, यूपी टीईटी के परिणाम पर निर्णय होने की उम्मीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...