प्रवक्ता की मुख्य लिखित परीक्षा नौ मई से
हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा की सामान्य और महिला शाखा के लिए विषयवार मुख्य लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं मई में चार अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत नौ मई 2026 को भौतिक शास्त्र, 10 मई 2026 को नागरिक शास्त्र, 30 मई 2026 को हिन्दी और 31 मई 2026 को इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.