महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को जनपद के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होने वाली इस परीक्षा के मद्देनजर कस्बा में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। परीक्षा को सकुशल व जाम रहित संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने जनहित में शहर के भीतर भारी व कमर्शियल वाहनों का प्रवेश सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। इसके लिए शहर के चारों तरफ बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता परीक्षा आज, नौ केंद्रों पर 2,782 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा यातायात पुलिस के अनुसार परीक्षा के दौरान शहर को जाम से बचाने के लिए चार प्रमुख स्थानों...