मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर पर छठी के अवसर पर आयी सरैया थाना क्षेत्र की 15 वर्षीया किशोरी के साथ उसी गांव के एक युवक ने प्रलोभन देकर पिछले वर्ष 30 मई से 20 जून के बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को बताई तो उसे, उसके पिता व बहन की हत्या कर देगा। किशोरी में शारीरिक बदलाव दिखने पर उसकी मौसी ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई तो वह गर्भवती निकली। उसकी मौसी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। किशोरी के पिता ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि जब वह इसकी शिकायत करने युवक के घर पर गया तो उसके पिता ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज : ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.