प्रर्दशनी में दिखी बच्चों की प्रतिभाएं, रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा
गोंडा, मार्च 8 -- रुपईडीह, संवाददाता। स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर में वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक बावन सिंह व पूर्व प्राचार्य डॉ ओपी मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि बच्चों को उनके रुचि के अनुसार शिक्षा देनी चाहिए तथा विद्यालय में समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षाएं ,विज्ञान प्रदर्शनी, प्रयोगात्मक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करना चाहिए। अतिथियों ने विज्ञान मेला में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी बनाने वाले छात्र-छात्रों को सम्मानित किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.