बरेली, जून 23 -- महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रम बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीबीए रिटेल/हेल्थ केयर और बीएससी गृहविज्ञान के द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की बाह्य प्रयोगात्मक एवं आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्धारित समय में परीक्षाएं पूरी कर अंक समर्थ पोर्टल/विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। तय समय के बाद अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे और परिणाम जारी करने में समस्या की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...