महाराजगंज, जनवरी 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी का हाल जानने के लिए गुरुवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार विद्यालयों में कमियां मिलने पर दो दिन अंदर कमियों को दूर करके फोटो समेत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज पर प्रयोगशाला में साफ सफाई नहीं मिली। श्यामा सुरेन्द्र इंटर कालेज करमही के निरीक्षण में पाया कि वहां जीव विज्ञान,रसायन विज्ञान व भौतिकी विज्ञान की प्रयोगशाला संचालन के लिए केवल एक ही कक्षा को स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय इंटर कालेज बाली के निरीक्षण में पाया कि वहां प्रयोगशाला कक्षा में उपकरणों, दिवालों, फर्नीचर पर धूल व गंदगी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.