सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति सिंह ने बताया कि बीए भूगोल द्वितीय सेमेस्टर की पेपर कोड 0211180 की प्रयोगात्मक परीक्षा 17 जून को सुबह 9 बजे भूगोल विभाग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह करते हुए कहा कि परीक्षा में प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक फाइल साथ लाना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...